जानेगे bihar ke pratham mukhyamantri koun hai. आप को तो पता ही होगा बिहार भारत का एक प्रमुख राज्य है जो एक हिंदी भाषी राज्य है। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे इसके बारे कही बार एग्जाम में पूछा जाता है। इसके लिए ये पोस्ट्स आपके लिए बेहत जरुरी है। यहाँ पर हम आपको बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे और उनके बारे में सामान्य जानकारी देने वाले है जो आपके लिए बेहत उपयोगी साबित होने वाली है।
बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे :- श्रीकृष्ण सिंह
बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री “श्रीकृष्ण सिंह” थे। जनवरी 1946 में श्रीकृष्ण सिंह बिहार के मुख्यमंत्री पद पर पदस्थ हुए। श्रीकृष्ण सिंह जी का बिहार के मुख्यमंत्री पद का कार्यकाल जनवरी 1961 तक रहा। वो पुरे 5419 दिन तक सिंह बिहार के मुख्यमंत्री पद पर पदस्थ रहे। श्रीकृष्ण सिंह अपने मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए बिहार का आधुनिक विकास बहुत तेजी से किया था।
श्रीकृष्ण सिंह के बारे सामान्य जानकारी
श्रीकृष्ण सिंह इन्हे श्री बाबू नाम और बिहार केसरी से भी कहा जाता था। बिहार राज्य के आधुनिक विकास में श्रीकृष्ण सिंह बहुत बड़ा योगदान रहा था। भारत स्वतंत्र होने के बाद श्रीकृष्ण सिंह पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर पदस्थ हुए थे। इसे पहले श्रीकृष्ण सिंह 20 जुलाई 1937 से 31 अक्टूबर 1939 में बिहार प्रांत के प्रधान रूप में भी कार्य किया था।
श्रीकृष्ण सिंह जी का जन्म 21 अक्टूबर 1887 को बिहार के नवादा जिले के खानवा में हुआ था। इनके माता और पिता धार्मिक विचारों वाली व्यक्ति थे, श्रीकृष्ण सिंह जी ने अपनी शिक्षा गाँव के स्कूल में ही पूरी की थी, अपने जीवन में श्रीकृष्ण सिंह जी ने कानून का अध्ययन किया है। श्रीकृष्ण सिंह बिहार राज्य सरकार में विभिन्न पदों पर काम किया है।
श्रीकृष्ण सिंह जी का राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस था। श्रीकृष्ण सिंह जी ने भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त करने के लिए अथक प्रयास किया है। ये योगदान इनका सदैव याद किया जायेगा। 31 जनवरी 1961 में श्रीकृष्ण सिंह जी का पटना में निधन हो गया। लेकिन आज भी उनके किये गए कामों में कारन उन्हें आज भी याद किया जाता है।
संबंधित लेख जरूर पढ़ें
- बिहार का सबसे छोटा जिला
- बिहार के मुख्यमंत्री
- बिहार की प्रथम महिला मुख्यमंत्री
- बिहार का पुराना नाम
Comments
Post a Comment