जानेगे bhartiya olympic sangh ke adhyaksh का नाम। यहाँ पर हम आपको भारतीय ओलंपिक संघ के वर्तमान अध्यक्ष का नाम, भारतीय ओलंपिक संघ के प्रथम अध्यक्ष कौन थे? भारतीय ओलंपिक संघ स्थापना कब हुयी इसके बारे में भी जानकारी देने वाले है? पोस्ट्स को आखिर तक जरुर पढ़े।
Bhartiya Olympic Sangh Ke Adhyaksh
भारतीय ओलंपिक संघ के वर्तमान अध्यक्ष
भारतीय ओलंपिक संघ के वर्तमान अध्यक्ष "नरिंदर बत्रा" है। 14 दिसम्बर 2017 में नरिंदर बत्रा भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद पर पदस्थ हुए।
नरिंदर बत्रा कैसे भारतीय ओलंपिक संघ के वर्तमान अध्यक्ष बने
नरिंदर बत्रा चार साल के लिए भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बन गए है। भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद के लिए 2 लोग खड़े थे, इसमे नरिंदर बत्रा जी को 142 वोट मिले और खन्ना जी को 13 वोट मिले, नरिंदर बत्रा जी भारी मात्र से जित हासिल की और भारतीय ओलंपिक संघ नए अध्यक्ष बन गए।
भारतीय ओलंपिक संघ के के बारे में
भारतीय ओलम्पिक संघ इसे अंग्रजी में Indian Olympic Association कहा जाता है और शार्ट में IOA कहा जाता है। भारतीय ओलंपिक संघ मुख्य कार्य ओलंपिक खेलों और एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करना है। भारतीय टीमों में शामिल होने के लोगो का चयन भी भारतीय ओलम्पिक संघ के लोग करते है। साथ ही भारत में होने वाली एशियाई खेल और ओलंपिक खेल का आयोजन करने का काम भारतीय ओलम्पिक संघ करती है।
भारतीय ओलंपिक संघ की स्थापना 1927 में की गयी थी। भारतीय ओलंपिक संघ का मुख्यालय ओलंपिक भवन, नई दिल्ली में स्थित है।
भारतीय ओलंपिक संघ के प्रथम अध्यक्ष कौन है
"दोराबजी टाटा" भारतीय ओलंपिक संघ के प्रथम अध्यक्ष थे। सर दोराबजी टाटा जमशेदजी टाटा के सबसे बड़े पुत्र थे, इनका पूरा नाम सर दोराबजी जमशेदजी टाटा है। इनका भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद का कार्यकाल 1927 से 1928 तक रहा।
अभी तक कितने लोग भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हुए है
अभी तक 14 लोग भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हुए है। जिसमे महाराजा यदाविन्द्र सिंह का कार्यकाल सबसे लंम्बा रहा था। 14 लोग में अभी तक एक भी महिला भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष नहीं हुयी है।
भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष के नाम
- सर. दोराबजी टाटा :- 1927 से 1928
- महाराजा भूपिंदर सिंह :- 1928 से 1938
- महाराजा यदाविन्द्र सिंह :- 1938 से 1960
- श्री. भलिन्द्र सिंह :- 1960 से 1975
- श्री. ओमप्रकाश मेहरा :- 1976 से 1980
- श्री. भलिन्द्र सिंह :- 1980 से 1984
- श्री. विद्या चरण शुक्ला :- 1984 से 1987
- श्री. शिवान्थि अदिथन :- 1987 से 1996
- श्री. सुरेश कलमाड़ी :- 1996 से 2012
- श्री. विजय कुमार मल्होत्रा :- 2012 से 2012
- श्री. सुरेश कलमाड़ी :- 2012 से 2012
- श्री. अभय सिंह चौटाला :- 5 दिसम्बर 2012 से 9 फरवरी 2014
- श्री. नारायण रामचंद्रन :- 9 फरवरी 2014 से 14 दिसम्बर 2017
- डॉ. नरिंदर बत्रा :- 14 दिसम्बर 2017 से अभी तक है
संबंधित लेख जरूर पढ़ें
Comments
Post a Comment