जानेगे gujarat ke rajyapal का नाम। गुजरात भारत का एक राज्य है, जो पश्चिमी भारत में स्थित है। गुजरात का क्षेत्रफल 196,024 वर्ग किलोमीटर है। 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या 60,383,628 है. 1 मई, 1960 राज्य का स्थापना का दिन है।
यहाँ पर हम गुजरात के राज्यपाल कौन है इसके बारे में जानकारी हासिल करेंगे और गुजरात के राज्यपाल की सूची पत्ता करेंगे।
Gujarat Ke Rajyapal का नाम
गुजरात के वर्तमान राज्यपाल "ओम प्रकाश कोहली" है। ओम प्रकाश कोहली 15 जुलाई 2014 गुजरात के राज्यपाल के पद पर पदस्थ हुए।
ये भी जाने :- गुजरात के मुख्यमंत्री
गुजरात के वर्तमान राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली का जीवन परिचय
ओम प्रकाश कोहली का जन्म 9 अगस्त 1935 में पंजाब राज्य में हुआ। इनका राजनितिक दल भारतीय जनता पार्टी है। 1994 - 2000 राज्यसभा के सदस्य और 1999-2000 दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष बनाया गया था। दिल्ली विश्वविद्यालय से ओम प्रकाश कोहली ने अपनी शिक्षा पूरी की। ओम प्रकाश कोहली अछे लेखक भी है, शिक्षा नीति, भक्तिकाल के संतो की सामाजिक चेतना आदि ये इनकी कुछ महत्वपूर्ण किताबे है।
गुजरात के राज्यपाल की सूची
गुजरात राज्य का मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुजरात के राज्यपाल होते है। राज्य का गठन 1 मई, 1960 में हुआ था। गुजरात के राज्यपाल निवास गांधीनगर के राजभवन में है। मेहदी नवाज जंग गुजरात के प्रथम राज्यपाल थे और वर्तमान राज्यपाल का नाम ओम प्रकाश कोहली है।
1. मेहदी नवाज जंग :- 1 मई 1960 से 1 अगस्त 1965
2. नित्यानंद कनूगो :- 1 अगस्त 1965 से 7 दिसंबर 1967
3. पी एन भगवती :- 7 दिसंबर 1967 से 26 दिसंबर 1967
4. श्रीमन नारायण :- 26 दिसंबर 1967 से 17 मार्च 1973
5. पी एन भगवती :- 17 मार्च 1973 से 4 अप्रैल 1973
6. के. के. विश्वनाथन :- 4 अप्रैल 1973 से 14 अगस्त 1978
7. शारदा मुखर्जी :- 14 अगस्त 1978 से 6 अगस्त 1983
8. किज़ेकेथिल चंडी :- 6 अगस्त 1983 से 26 अप्रैल 1984
9. ब्रज कुमार नेहरू :- 26 अप्रैल 1984 से 26 फरवरी 1986
10. राम कृष्ण त्रिवेदी :- 26 फरवरी 1986 से 2 मई 1990
11. महिपाल शास्त्री :- 2 मई 1990 से 21 दिसंबर 1990
12. सरुप सिंह :- 21 दिसंबर 1990 से 1 जुलाई 1995
13. नरेश चन्द्रा :- 1 जुलाई 1995 से 1 मार्च 1996
14. कृष्ण पाल सिंह :- 1 मार्च 1996 से 25 अप्रैल 1998
15. अंशुमान सिंह :- 25 अप्रैल 1998 से 16 जनवरी 1999
16. के॰ जी॰ बालकृष्णन :- 16 जनवरी 1999 से 18 मार्च 1999
17. सुन्दर सिंह भण्डारी :- 18 मार्च 1999 से 7 मई 2003
18. कैलाशपति मिश्र :- 7 मई 2003 से 2 जुलाई 2004
19. बलराम जाखड़ :- 2 जुलाई 2004 से 24 जुलाई 2004
20. नवल किशोर शर्मा :- 24 जुलाई 2004 से 24 जुलाई 2009
21. एस सी जमीर :- 30 जुलाई 2009 से 26 नवंबर 2009
22. कमला बेनीवाल :- 27 नवंबर 2009 से 6 जुलाई 2014
23. मार्गरेट अल्वा :- 7 जुलाई 2014 से 15 जुलाई 2014
24. ओम प्रकाश कोहली :- 16 जुलाई 2014 से अभी तक है
gujarat ke rajyapal ये पोस्ट आपको कैसी लगी ये हमे कमेंट में जरुर बताये।
संबंधित लेख जरूर पढ़ें
- मध्य प्रदेश के राज्यपाल
- केरल के राज्यपाल
- छत्तीसगढ़ के राज्यपाल
- बिहार के राज्यपाल
- पश्चिम बंगाल के राज्यपाल
- राजस्थान के राज्यपाल
Comments
Post a Comment