जानेगे uttar pradesh ke mukhyamantri kaun hai. उत्तर प्रदेश भारत का एक राज्य है जो भारत के उत्तर भारत में स्थित है। जनसंख्या के दृष्टी से उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है, उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 2011 के अनुसार 199,812,341 है, इसमे महिलाओं की जनसंख्या 95,331,831 है और पुरुषों की जनसंख्या 104,480,510 है।
यदि उत्तर प्रदेश की घनत्व की बात की जाये तो, उत्तर प्रदेश घनत्व 828 लोग प्रति वर्ग किमी में रहते है। उत्तर प्रदेश राज्य की राजभाषा हिंदी और उर्दू है, इसके अलावा उत्तर प्रदेश में बुन्देली, ब्रज, अवधी, भोजपुरी और अंग्रेजी भाषाएँ बोली जाती है। उत्तर प्रदेश का साक्षरता दर 77.08% और क्षेत्रफल 240,928 वर्ग किलोमीटर है।
यहाँ पर हम आपको उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है ये बताने वाले है। यहाँ पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सूची भी जानेगे।
Uttar Pradesh Ke Mukhyamantri Kaun Hai - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री - शपथ ग्रहण
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री “योगी आदित्यनाथ” है। 19 मार्च 2017 में योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपत ली। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के 21 वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत है।
नीचे हमने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन के बारे में जानकारी दी है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सूची भी बताई है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जीवन परिचय
योगी आदित्यनाथ जी का मूल नाम अजय सिंह बिष्ट है। इनका जन्म 5 जून 1972 में उत्तराखण्ड राज्य में पंचुर, पौड़ी गढ़वाल में हुआ। भारतीय जनता पार्टी एक प्रमुख सदस्य और गोरखनाथ मन्दिर के महन्त है। इनके पिता का नाम आनन्द सिंह बिष्ट है और मां का नाम सावित्री देवी है। योगी आदित्यनाथ फॉरेस्ट रेंजर थे। योगी आदित्यनाथ को तीन बहन और 4 भाई है। योगी आदित्यनाथ जी ने 10 तक पढ़ाई टिहरी के गजा के स्थानीय स्कूल में की। 1990 में ग्रेजुएशन complete किया, इसके बाद योगी आदित्यनाथ जी ने गणित में बीएससी की, गणित में बीएससी हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से की जो श्रीनगर में स्थित है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का राजनैतिक जीवन
1980 में योगी आदित्यनाथ भाजपा और संघ परिवार के अयोध्या आंदोलन में शामिल हुए थे। 1994 में योगी आदित्यनाथ को गोरखनाथ मठ महंत बने। 1998-99 लोकसभा चुनाव में वो लोकसभा सांसद बने। 2004 और 2009 में भी वो लोकसभा चुनाव जीते। 2002 में योगी आदित्यनाथ हिन्दू युवा वाहिनी बनायी इसके बाद वो काफी विवाद में भी रहे। 19 मार्च 2017 योगी आदित्यनाथ भाजप के वर्तमान मुख्यमंत्री की शपथ ली।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सूची
उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री है। अभी तक 21 लोग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने है। अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के सबसे कम उम्र वाले मुख्यमंत्री थे। उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है।
1. गोविन्द बल्लभ पंत :- 26 जनवरी 1950 से 27 दिसम्बर 1954
2.संपूर्णानंद :- 28 दिसम्बर 1954 से 06 दिसम्बर 1960
3. चंद्रभानु गुप्ता :- 07 दिसम्बर 1960 से 01 अक्टूबर 1963
4. सुचेता कृपलान :- 02 अक्टूबर 1963 से 13 मार्च 1967
5. चंद्रभानु गुप्ता :- 14 मार्च 1967 से 02 अप्रैल 1967
6. चरण सिंह :- 03 अप्रैल 1967 से 25 फरवरी 1969
7. राष्ट्रपति शासन था :- 25 फरवरी 1968 से 26 फरवरी 1969
8. चंद्रभानु गुप्ता :- 26 फरवरी 1969 से 17 फरवरी 1970
9. चरण सिंह :- 18 फरवरी 1970 से 01 अक्टूबर 1970
10. राष्ट्रपति शासन :- 01 अक्टूबर 1970 से 18 अक्टूबर 1970
11. त्रिभुवन नारायण सिंह :- 18 अक्टूबर 1970 से 03 अप्रैल 1971
12. कमलापति त्रिपाठी :- 04 अप्रैल 1971 से 12 जून 1973
13. राष्ट्रपति शासन था :- 12 जून 1973 से 08 नवम्बर 1973
14. हेमवती नंदन बहुगुणा :- 08 नवम्बर 1973 से 29 नवम्बर 1975
15. राष्ट्रपति शासन :- 30 नवम्बर 1975 से 21 जनवरी 1976
16. नारायण दत्त तिवारी :- 21 जानवर 1976 से 30 अप्रैल 1977
17. राष्ट्रपति शासन:- 30 अप्रैल 1977 से 23 जून 1977
18. राम नरेश यादव :- 23 जून 1977 से 27 फरवरी 1979
19. बनारसी दास :- 28 फरवरी 1979 से 17 फरवरी 1980
20. राष्ट्रपति शासन :- 17 फरवरी 1980 से 09 जून 1980
21. विश्वनाथ प्रताप सिंह :- 09 जून 1980 से 18 जुलाई 1982
22. श्रीपति मिश्रा :- 19 जुलाई 1982 से 02 अगस्त 1984
23. नारायणदत्त तिवारी :- 03 अगस्त 1984 से 24 दिसंबर 1985
24. वीर बहादुर तिवारी :- 24 सितंबर 1985 से 24 जून 1988
25. नारायणदत्त सिंह :- 25 जून 1988-05 दिसंबर 1989
26. मुलायम सिंह यादव :- 05 दिसंबर 1989 से 24 जून 1991
27. कल्याण सिंह :- 24 जून 1991 से 06 दिसंबर 1992
28. राष्ट्रपति शासन :- 06 दिसंबर 1992 से 04 दिसंबर 1993
29. मुलायम सिंह यादव :- 04 दिसंबर 1993 से 03 जून 1995
30. मायावती :- 05 जून 1995 से 18 अक्टूबर 1995
31. राष्ट्रपति शासन :- -18 अक्टूबर 1995 से 21 मार्च 1997
32. मायावती :- 21 मार्च 1997 से 21 सितम्बर 1997
33. कल्याण सिंह :- 21 सितम्बर 1997 से 12 नवम्बर 1999
34. रामप्रकाश गुप्ता :- 12 नवम्बर 1999 से 28 अक्टूबर 2000
35. राजनाथ सिंह :- 28 अक्टूबर 2000 से 08 मार्च 2002
36. राष्ट्रपति शासनथा :- 08 मार्च 2002 से 03 मई 2002
37. मायावती :- 03 मई 2002 से 29 अगस्त 2003
38. मुलायम सिंह यादव :- 29 अगस्त 2003 से 13 मई 2007
39. मायावती :- 13 मई 2007 से 07 मार्च 2012
40. अखिलेश यादव :- 15 मार्च 2012 से 19 मार्च 2017
41. योगी आदित्यनाथ :- 19 मार्च 2017 से अभी तक है
uttar pradesh ke mukhyamantri kaun hai ये पोस्ट आपको कैसी लगी ये हमे कमेंट में जरुर बताये।
संबंधित लेख जरूर पढ़ें
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री
- जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री
- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री
- हरियाणा के मुख्यमंत्री
- गोवा के मुख्यमंत्री
- मेघालय के मुख्यमंत्री
-मिजोरम के मुख्यमंत्री
Comments
Post a Comment