जानेगे mizoram ke mukhyamantri kaun hai. मिज़ोरम भारत का एक राज्य है, जो भारत देश के उत्तर पूर्वी में स्थित है। मिज़ोरम की जनसंख्या 10,97,206 है और क्षेत्रफल 21,081 वर्ग किलोमीटर है। एस राज्य का गठन 20 फ़रवरी 1987 किया गया था इसे पहले ये असम राज्य का जिला था, बाद में इसे 1972 में केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया और 1987 इसे राज्य घोषित किया।
यहाँ पर हम मिजोरम के मुख्यमंत्री का नाम और उसके बारे में जानकारी हासिल करेंगे जो आपके लिए बेहत उपयोगी साबित हो सकती है।
Mizoram Ke Mukhyamantri Kaun Hai । मिजोरम के मुख्यमंत्री
मिजोरम के मुख्यमंत्री :- जोरामथांगा
मिजोरम के वर्तमान मुख्यमंत्री “जोरामथांगा” है। 15 दिसंबर 2018 में मिजोरम के मुख्यमंत्री की शपथ ली। जोरामथांगा जी मिजोरम के 5 वें मुख्यमंत्री है।
निचे हमने मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा के जीवन के बारे में जानकारी दी है वो जरुर पढ़े।
मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा का जीवन परिचय
जोरामथांगा जी का जन्म
जोरामथांगा भारतीय राज्य मिज़ोरम के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। इनका जन्म जन्म 13 जुलाई 1944 में असम राज्य के सामथांग गांव में हुआ था। जोरामथांगा जी को तीन बहनें और पांच भाई है। 2018 पहले जोरामथांगा
जोरामथांगा जी का राजनितिक सफर
1966 में जब भूमिगत आंदोलन हुआ था तब उस आंदोलन में जोरामथांगा शामिल हो गए थे। यहाँ से इनका राजनीति का सफर start हुआ। इसके बाद इन्हे एक सचिव का पद प्रदान किया गया, तीन साल तक उन्होंने ये जिम्मेदारी को निभाया। जोरामथांगा सचिव के रूप में भी कार्य किया है. वो राष्ट्रपति लालडेंगा के सचिव थे।
लालडेंगा की मृत्यु के बाद 1990 में जोरामथांगा मिजो नेशनल फ्रंट के अध्यक्ष बन गए। दिसंबर 1998 मिजो नेशनल फ्रंट की पार्टी विधानसभा चुनाव जित गए इसके बाद जोरामथांगा मिजोरम के मुख्यामंत्री बन गए। 2003 फिर से वो विधानसभा चुनाव जित गए मिजोरम के मुख्यामंत्री बन गए, लेकिन 2008 विधानसभा चुनाव हर गए, इसके दिसंबर 2018 उनकी पार्टी चुनाव जित गयी और मिजोरम के मुख्यामंत्री बन गए।
जोरामथांगा मिजो नेशनल फ्रंट के प्रमुख नेता है। दिसंबर 2018 से जोरामथांगा जी दिसंबर 1998 से दिसंबर 2008 लगातार 2 बार मिजोरम के मुख्यमंत्री बने है। उनकी पार्टी 2008 के विधानसभा चुनाव हार गई उन्होंने 8 दिसंबर 2008 अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। 1987 में जोरामथांगा जी ने मिजोरम विधान सभा में वित्त और शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया है।
जोरामथांगा जी के शिक्षा के बारे में जानकारी
अब बात करते है जोरामथांगा जी के शिक्षा के बारे में। प्राथमिक विद्यालय ज़ोरमथांगा 1950 में प्रवेश लिया। 1954 में, उन्होंने मध्य विद्यालय में प्रवेश लिया। सामथांग के 1960 में चंपई में उन्होंने अपने हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की. डी.एम. कॉलेज से जोरामथांगा जी ने अपना कॉलेज पूरा किया।
राजनीतिक दल मिजो नेशनल फ्रंट के बारे में जानकारी
पु लाललेंगा द्वारा मिज़ो नेशनल फ्रंट (MNF) पार्टी की स्थापना 1961 में की गयी। पार्टी निर्माण की मुख्य वजह असम राज्य के मिज़ो क्षेत्रों में अकाल की स्थिति थी, भारतीय केंद्र सरकार की निष्क्रियता के विरोध मिज़ो नेशनल फ्रंट (MNF) पार्टी की स्थापना की गयी। 1986 में मिजोरम समझौते पर हस्ताक्षर किए और आंदोलन को बंद किया।
1986-88 में लालडेंगा ने मिजोरम में अपना पार्टी का राज्य सरकार बनाया। ज़ोरमथांगा 1998-2008 तक मिजो नेशनल फ्रंट से मिजोरम के मुख्यमंत्री बने रहे। लालडेंगा और ज़ोरमथांगा ने मिजो नेशनल फ्रंट पार्टी को बढ़ने में बहुत मेहनत की।
2018 के राज्य विधानसभा चुनावों में मिजो नेशनल फ्रंट पार्टी की सरकार है। एस पार्टी ने विधानसभा चुनावों में 26 सीटें जीतीं है।
मिजो नेशनल फ्रंट का मुख्यालय ज़ारकवेट, आइज़ॉल, मिज़ोरम में स्थित है। इसका समाचार पत्र Hruaitu Arsi है। मिजो नेशनल फ्रंट और 2 पार्टी है जिनका नाम Mizo National Youth Front और Mizo National Women Front है। पार्टी की विचारधारा सामाजिक उदारवाद और लोकतांत्रिक समाजवाद है।
मिजोरम के मुख्यमंत्रियों की सूची
1972 से अभीतक पांच लोगों ने मिजोरम के मुख्यमंत्री की शपथ ली है। मुख्यमंत्री काल का सबसे लंबा समय लाल थनहवला का रहा है, 21 वर्षों से अधिक समय तक मिजोरम के मुख्यमंत्री रहे है। मिजोरम के वर्तमान मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा है।
1. Ch Chhunga :- 3 मई 1972 से 10 मई 1977
2. राष्ट्रपति शासन था :- 11 मई 1977 से 1 जून 1978
3. टी. सेलो :- 2 जून 1978 से10 नवंबर 1978
4. राष्ट्रपति शासन था :- 10 नवंबर 1978 से 8 मई 1979
5. टी. सेलो :- 8 मई 1979 से 4 मई 1984
6. लाल थनहवला :- 5 मई 1984 से 20 अगस्त 1986
7. Laldenga :- 21 अगस्त 1986 से 19 फरवरी 1987
20 फरवरी 1987 से 7 सितंबर 1988
8. राष्ट्रपति शासन था :- 7 सितंबर 1988 से 24 जनवरी 1989
9. लाल थनहवला :- 24 जनवरी 1989 से 7 दिसंबर 1993
8 दिसंबर 1993 से 3 दिसंबर 1998
10. जोरामथांगा:- 3 दिसंबर 1998 से 4 दिसंबर 2003
4 दिसंबर 2003 से 11 दिसंबर 2008
11. लाल थनहवला :- 11 दिसंबर 2008 से 11 दिसंबर 2013
12 दिसंबर 2013 से 14 दिसंबर 2018
12. जोरामथांगा :- 15 दिसंबर 2018 से अभीतक है।
mizoram ke mukhyamantri kaun hai ये पोस्ट आपको कैसी लगी ये हमे कमेंट में जरुर बताये।
संबंधित लेख जरूर पढ़ें
- राजस्थान के मुख्यमंत्री
- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री
- त्रिपुरा के मुख्यमंत्री
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
- पंजाब के मुख्यमंत्री
- मणिपुर के मुख्यमंत्री
Comments
Post a Comment